हमारे घर के आस पास कई सारे पेंड पौधे लगे होते हैं वही कुछ पेंड पौधों को अशुभ माना जाता है तो कुछ को शुभ भी मन जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे पेंड पौधों के बारे में जानकारी देंगे जिनको घर में लगाना शुभ होता है और घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर रखते हैं।
-
Noorjahan Mango Plant (Grafted) – Giant Fruit Mango Variety | Premium Rare Mango PlantSale!Rs.1,750.00Rs.1,250.00 -
KG-10 Jamun Plant (Grafted) – High Yield Variety | Large Sweet Fruits | Fast Growing Quality PlantSale!Rs.1,249.00Rs.849.00 -
Kagzi Lemon Live Plant (Grafted) – High Yield Juicy Lemon Plant for Home & GardenSale!Rs.850.00Rs.499.00
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को तो एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहा जाता है जिस भी घर में तुलसी की पूजा अर्चना होती है उस घर पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है। तुलसी का पौधा हमारे घर को नकारात्मक चीजों से दूर रखता है और यह हमारे आस पास के वातावरण को भी शुद्ध रखने की ताकत रखता है।

शमी का पौधा घर में होना भी बहुत शुभ मन जाता है। शमी के पौधे के बारे में तमाम भ्रांतियां मौजूद हैं और लोग आम तौर पर इसे लगाने से डरते-बचते हैं। ज्योतिष में इसका सम्बन्ध शनि देव से माना जाता है और शनि की कृपा पाने के लिए इस पौधे की लगातार पूजा-उपासना की जाती है।

गुड़हल का पौधा ज्योतिष में सूर्य और मंगल से सम्बन्ध रखता है, गुड़हल का पौधा घर में कही भी लगा सकते हैं परन्तु ध्यान रखें कि उसको पर्याप्त धूप मिलना जरुरी है। गुड़हल का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देना आँखों, हड्डियों की समस्या को दूर करता है और नाम और यश प्राप्ति में लाभकारी होता है।

केले का पौधा हमे कई तरह से लाभ पहुँचता है। केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी बहुत महत्व पूर्ण माना गया है। गुरुवार को इसकी पूजा भी होती है और अक्सर पूजा-पाठ के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है।

बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। यह समृद्धि और आपकी सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है। अगर आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता नहीं मिल रही तो आपको अपने भवन/कार्यालय में बांस का पौधा लगाना चाहिए।
फेंगशुई में बांस के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। बांस संसार का अकेला ऐसा पौधा है जो हर वातावरण में हर मुश्किल के बाद भी तेजी से बढ़ता है। इसीलिए इसे उन्नति, दीर्घआयु और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि घर में मनीप्लान्ट लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा जरूर लगाते हैं। मनीप्लान्ट का पौधा घर में कही भी आसानी से लग जाता है और इसका बहुत रखरखाव भी नहीं करना पड़ता है।

बेल के पौधे को तो आप सभी जानते होंगे क्योंकि सावन के महीने में सभी लोग भगवान शंकर जी की पूजा बेलपत्र से ही करते हैं। अगर यह पौधा आपके घर में या आस-पास कही भी लगा हो तो बहुत ही शुभ माना जाता है।

-
Noorjahan Mango Plant (Grafted) – Giant Fruit Mango Variety | Premium Rare Mango PlantSale!Rs.1,750.00Rs.1,250.00 -
KG-10 Jamun Plant (Grafted) – High Yield Variety | Large Sweet Fruits | Fast Growing Quality PlantSale!Rs.1,249.00Rs.849.00 -
Kagzi Lemon Live Plant (Grafted) – High Yield Juicy Lemon Plant for Home & GardenSale!Rs.850.00Rs.499.00
बरगद को पेड़ों का राजा कहा जाता है। बरगद को शुभ तो माना ही गया गया इसकी मई के महीने में भारतीय नारियाँ बरसैता पूजा भी करती हैं।

