Posted on Leave a comment

कौन-कौन से पौधे शुभ माने जाते हैं और उन्हें घर में जरूर लगाना चाहिए।

हमारे घर के आस पास कई सारे पेंड पौधे लगे होते हैं वही कुछ पेंड पौधों को अशुभ माना जाता है तो कुछ को शुभ भी मन जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे पेंड पौधों के बारे में जानकारी देंगे जिनको घर में लगाना शुभ होता है और घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर रखते हैं।

तुलसी का पौधा

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को तो एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहा जाता है जिस भी घर में तुलसी की पूजा अर्चना होती है उस घर पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है। तुलसी का पौधा हमारे घर को नकारात्मक चीजों से दूर रखता है और यह हमारे आस पास के वातावरण को भी शुद्ध रखने की ताकत रखता है। 

Buy Tulsi live plant click here

शमी का पौधा

शमी का पौधा घर में होना भी बहुत शुभ मन जाता है। शमी के पौधे के बारे में तमाम भ्रांतियां मौजूद हैं और लोग आम तौर पर इसे लगाने से डरते-बचते हैं। ज्योतिष में इसका सम्बन्ध शनि देव से माना जाता है और शनि की कृपा पाने के लिए इस पौधे की लगातार पूजा-उपासना की जाती है। 

Buy Shami live plant click here

गुड़हल

गुड़हल का पौधा ज्योतिष में सूर्य और मंगल से सम्बन्ध रखता है, गुड़हल का पौधा घर में कही भी लगा सकते हैं परन्तु ध्यान रखें कि उसको पर्याप्त धूप मिलना जरुरी है। गुड़हल का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देना आँखों, हड्डियों की समस्या को दूर करता है और नाम और यश प्राप्ति में लाभकारी होता है।

Buy Gudhal live plant click here

केले का पौधा

केले का पौधा हमे कई तरह से लाभ पहुँचता है। केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी बहुत महत्व पूर्ण माना गया है। गुरुवार को इसकी पूजा भी होती है और अक्सर पूजा-पाठ के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है।

Buy Banana live plant click here

बांस का पौधा

बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। यह समृद्धि और आपकी सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है। अगर आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता नहीं मिल रही तो आपको अपने भवन/कार्यालय में बांस का पौधा लगाना चाहिए। 
फेंगशुई में बांस के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। बांस संसार का अकेला ऐसा पौधा है जो हर वातावरण में हर मुश्किल के बाद भी तेजी से बढ़ता है। इसीलिए इसे उन्नति, दीर्घआयु और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 

Buy Bamboo live plant click here

मनीप्लान्ट

ऐसी मान्यता है कि घर में मनीप्लान्ट लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा जरूर लगाते हैं। मनीप्लान्ट का पौधा घर में कही भी आसानी से लग जाता है और इसका बहुत रखरखाव भी नहीं करना पड़ता है।

Buy Moneyplant click here

बेलपत्र का पौधा

बेल के पौधे को तो आप सभी जानते होंगे क्योंकि सावन के महीने में सभी लोग भगवान शंकर जी की पूजा बेलपत्र से ही करते हैं। अगर यह पौधा आपके घर में या आस-पास कही भी लगा हो तो बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Buy Bel live plant click here

बरगद का पेंड 

बरगद को पेड़ों का राजा कहा जाता है। बरगद को शुभ तो माना ही गया गया इसकी मई के महीने में भारतीय नारियाँ बरसैता पूजा भी करती हैं। 

Buy Banyan live plant click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *