Posted on Leave a comment

गमले में लगे कटहल के पौधे की देखभाल करने के 10 आसान तरीके।

Grafted Jackfruit Plant

Know what Vastu Shashtra has to says about House gardening - Plant & Our  Culture - NurseryLive Wikipedia
  1. अगर आप के घर के गमले में लगे कटहल के पौधे से अधिक फल पाना चाहते हैं तो आप उसकी प्रूनिंग कर सकते हैं। 
  2. आप जब भी कटहल का पौधा लगाये तो हमेशा ग्राफ्टेड पौधा ही लगाएं क्योंकि ग्राफ्टेड पौधा बहुत ही कम समय और देखभाल में फल देना प्रारंभ कर देता हैं। 
  3. अक्सर कटहल के तने व पत्तियों पर सफेद रंग के कीट लग जाते हैं तो आप उन पर नीम के पानी का छिड़काव कर सकते हैं। 
  4. कटहल के पेंड में तना छेदक नामक एक कीट लग जाता है जो तने के जीवित भाग को खाकर पूरी खोखला बना देती है। इसकी रोकथाम के लिए रुई या सूती कपडे को डीजल या केरोसीन में डुबोकर पेंड के तने में लगा दें और साथ ही चिकनी मिटटी भी लगा देनी चाहिए। 
  5. राइजोपस आर्टकारपाई नामक कवक जो की कटहल के फलों को सड़ा देता है। इसका प्रकोप छोटे फलों में ज्यादा होता है जो की सड़ कर गिरने लगते हैं। इसके रोकथाम के लिए एक लीटर पानी में 2 ग्राम कॉपर अक्सीक्लोराइड मिलाकर 12 से 15 दिन के अंतराल पर छिड़काव करते रहें। 
  6. मिली बिग नामक कीट जो कटहल के फल व फूलों से रस चूसते हैं जिनकी वजह से फल व फूल गिर जाते हैं। अतः इसके रोकथाम के लिए 3 मिली इंडोसल्फान प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  7. कटहल के पौधे को धूप की आवश्यकता होती है अतः उसे ऐसी जगह लगाएं जहाँ पर्याप्त मात्रा में धूप मिलती रहे। 
  8. गमले में लगे कटहल के पौधे को गर्मियों में सुबह – शाम दोनों समय पानी देना चाहिए। सर्दियों के दिनों में एक बार पानी देना चाहिए। जब कटहल में फूल आ रहें हो तो 2 – 3 दिन के अंतराल पर पानी देना चाहिए। 
  9. अधिक दिनों से लगे गमले में कटहल का पौधा अगर मुरझाया – मुरझाया लगने लगे, फल देना बंद कर दे या उसकी जड़ें गमले में बहुत अधिक फैल गयी हों तो आपको उसकी किसी बड़े गमले में रिपोटिंग कर देनी चाहिए। 
  10. आपको समय – समय पर कटहल के पौधे की काट – छाँट करते रहना चाहिए। हर 15 दिन के अंतराल पर मिटटी की हल्की गुड़ाई करते रहें। 

नोट :- अगर आप पेंड – पौधे लगाने के शौकीन हैं लेकिन आप अपने पौधों को चाहते हुए भी समय न दे पा रहें हैं या किसी भी कारण वश आप इन उपायों को नहीं कर पा रहे हैं। आप चाहते हैं कि मेरे पौधे कम देखभाल में ही अच्छे परिणाम दें तो इसका भी उपाय है। जी हाँ आपने बिल्कुल सही समझा। 

ऊपर दिए गए चित्र में आप 12 पाउच को देख सकते हैं जो की 12 महीनों के लिए हैं। हर महीने में एक पाउच का इस्तेमाल करना है। इस आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र का नाम है। 

Organic BOM all purpose Plant Growth Booster – 120 gram ( 12 pouch of 10 gram )

ये आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र आपको बहुत की उचित कीमत पर दिया जा रहा। यह आपको मात्र 365 Rs में मिलेगा। नीचे दिए गए वीडियो में इस आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसकी होम डिलीवरी से लेकर इसके उपयोग तक की सारी जानकारी आपको इस वीडियो में मिल जाएगी। 

Posted on Leave a comment

गमले में लगे हुए संतरे के पौधे की देखभाल करने के 10 आसान तरीके और पायें ढेर सारे संतरे के फल।

advancedestore Live Dwarf Orange Plant Tangerine (Santra) origin  Darjeeling: Amazon.in: Garden & Outdoors
  1. संतरे के पौधे को धूप की ज्यादा जरुरत होती है। अतः आप संतरे के पौधे को ऐसी जगह रखें जहाँ उसे 6 से 8 घंटे की पर्याप्त धूप मिल सके। 
  2. आप अपने संतरे के पौधे की प्रूनिंग कर सकते हैं और पहले की अपेक्षा अधिक मात्रा में संतरे भी आने लगेंगे।
  3. अगर आपको लगता है कि आपका संतरा का पौधा मुरझाया – मुरझाया रहता है या उसकी जड़ें गमले में बहुत अधिक फैल गयी हैं तो आप उसकी रिपोटिंग कर सकते हैं। 
  4. संतरे के पौधे को पानी की आवश्यकता होती है, अतः इसे सुबह – शाम दोनों समय पर्याप्त मात्रा में पानी देना चाहिए। 
  5. जब संतरे पर फूल आ रहे हों तो संतरे को अधिक पानी नहीं देना चाहिए। इतना पानी दें की उसकी मिटटी नम हो जाये बस। अगर फ्लॉवरिंग के समय ज्यादा पानी दिया गया तो सारे फूल झड़ जायेंगे। 
  6. संतरे के पौधे की समय – समय पर काट – झाँट करते रहें। 
  7. संतरे के पौधे पर रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करना चाहिए। 
  8. संतरे के पौधे को महीने में दो बार हल्की गुड़ाई करके वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद देते रहे। 
  9. आप जब भी संतरे का पौधा लगाएं तो ग्राफ्टेड संतरे का ही पौधा लगाएं। ग्राफ्टेड पौधे कम समय में ही फल देना प्रारंभ कर देते हैं। 
  10. अगर संतरे के पौधे पर कीट लग जाये तो उस पर नीम के पानी का छिड़काव करना चाहिए। 

नोट :- अगर आप पेंड – पौधे लगाने के शौकीन हैं लेकिन आप अपने पौधों को चाहते हुए भी समय न दे पा रहें हैं या किसी भी कारण वश आप इन उपायों को नहीं कर पा रहे हैं। आप चाहते हैं कि मेरे पौधे कम देखभाल में ही अच्छे परिणाम दें तो इसका भी उपाय है। जी हाँ आपने बिल्कुल सही समझा। 

ऊपर दिए गए चित्र में आप 12 पाउच को देख सकते हैं जो की 12 महीनों के लिए हैं। हर महीने में एक पाउच का इस्तेमाल करना है। इस आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र का नाम है। 

Organic BOM all purpose Plant Growth Booster – 120 gram ( 12 pouch of 10 gram )

ये आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र आपको बहुत की उचित कीमत पर दिया जा रहा। यह आपको मात्र 365 Rs में मिलेगा। नीचे दिए गए वीडियो में इस आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसकी होम डिलीवरी से लेकर इसके उपयोग तक की सारी जानकारी आपको इस वीडियो में मिल जाएगी। 

Posted on Leave a comment

गर्मियों में बगीचे के पौधों की देखभाल करने के 10 बेहतरीन तरीके।

गर्मियों में बगीचे की देखभाल कैसे करें।
  1.  अगर आप Plant Lover हैं तो आपको अपने बगीचे तथा बगीचे के पौधों को बहुत अच्छी तरह से जान लेना चाहिए। यह जानकारी आपको पौधों की देखभाल करने में मददगार साबित होगी।
  2. गर्मियों के दिनों में तेज धूप के कारण मिटटी बहुत सूख जाती है। जिस वजह से पौधों को उचित मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है। अतः गर्मियों के दिनों में आपको सुबह – शाम दोनों समय पौधों को पानी देना चाहिए। 
  3. गर्मियों में बगीचे के पौधों को कीटों से दूर रखने के लिए आपको प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए क्योंकि एक कीट लगा पौधा पुरे बगीचे को नुकसान पहुँचा सकता है। 
  4. कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादा धूप की जरुरत नहीं होती है, तो आप उन पौधों को छाया वाली जगह या जहाँ कम धूप आती हो वहाँ रख सकते हैं। 
  5. पौधों को धूप से बचाने के लिए आप अपने बगीचे को Green Net से ढक सकते हैं। 
  6. गर्मी के मौसम में पौधों को पानी उस समय दें जब धूप न हो यानि सुबह और शाम सूरज निकलने से पहले और शाम को सूरज डूबने के बाद ध्यान रहे पौधे के आस – पास पानी ठहरना नहीं चाहिए। शाम के समय आप पौधों को पानी की फुहार से नहला भी देना चाहिए। 
  7. गर्मियों में आप अपने पौधों में रासायनिक खाद न डालें तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि रासायनिक खाद पौधों को जला सकती है। 
  8. गर्मियों में आप जैविक खाद या गोबर की खाद पौधों को महीने में दो बार देना चाहिए। लगभग 20 – 50 ग्राम खाद प्रति पौधा दे सकते हैं। ध्यान रहे आप जब भी पौधों को खाद दें तो मिटटी में नमी होनी चाहिए। आपको कभी भी खाद सूखी मिटटी होने की अवस्था में कतई नहीं देना चाहिए। 
  9. पौधों की सूखी टहनियां या सूखा भाग तुरंत काट देना चाहिए और नियमित रूप से मिटटी की गुड़ाई करते रहे। घास – फूस को निकालते रहिये। 
  10. पौधों पर Flowering होने के बाद आप Buds को काट दें। जिससे पौधों की एनर्जी पौधों की ग्रोथ में काम आएगी। Grafted पौधों में अगर कोई extra टहनी Graft एरिया के अलग भाग में निकल रही हो तो उसे तुरंत काट दें। वह केवल और केवल जंगली Branch ही बनेगी। उस पर कोई फल – फूल नहीं आएगा।
Posted on Leave a comment

गमले में लगे गुड़हल पर ज्यादा फूल पाने के 10 आसान उपाय।

The Secrets to Growing Hibiscus Indoors | Laidback Gardener
  1. आप जब भी कोई पौधा लगाएं तो कलमी ( Grafted ) पौधा ही लगाएं क्योंकि ग्राफ्टेड पौधे कम समय में ही फल – फूल देने लगते हैं। तो आप जब भी गुड़हल का पौधा लगाए तो ग्राफ्टेड पौधा ही लगाएं। 
  2. अगर आपके गुड़हल के पौधे में फूल नहीं आ रहें हैं तो उसकी आप 2G या 3G कटिंग कर सकते हैं।
  3. आपने जिस भी गमले में गुड़हल का पौधा लगाया है। उस गमले की मिटटी की समय – समय पर गुड़ाई करने से आपका गुड़हल का पौधा अधिक फूल देने लगता है। 
  4. समय – समय पर आप गुड़हल के पौधे की काट – छाँट करते रहें। जो टहनियाँ सूख जाएँ उन्हें काट कर अलग कर देना चाहिए। 
  5. गुड़हल के पौधे को धूप की अधिक आवश्यकता होती है। अतः उसे ऐसे स्थान पर रखें जहाँ से गुड़हल का पौधा 7 से 8 घंटे की धूप पा सके। 
  6. गुड़हल के पौधे को गर्मियों में सुबह – शाम दोनों वक्त पानी देना चाहिए। 
  7. अगर आप दो हफ्ते के अंतराल पर मिटटी की हल्की सी गुड़ाई करके उसमे 50 ग्राम वर्मी कम्पोस्ट डालते हैं तो आपका गुड़हल का पौधा पुनः फूल देना प्रारम्भ कर देगा। 
  8. कभी – कभी गुड़हल पर फूल न आने का कारण होता है, उसे पर्याप्त जगह न मिल पाना। अगर आपने गुड़हल का पौधा किसी गमले में लगाया है और फूल नहीं आ रहें तो आप उसकी रिपोटिंग कर सकते हैं। 
  9. अगर आप अपने गुड़हल को हल्का गुनगुना पानी (35 डिग्री सेल्सियस ) देते हैं तो यह आपके गुड़हल के पौधे के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। हफ्ते में केवल 3 से 4 बार गुनगुना पानी दें। 
  10. कभी भी आपको गुड़हल के पौधे में केमिकल फ़र्टिलाइज़र नहीं डालना चाहिए। आप इसमें जैविक खाद का उपयोग करे जो की पौधे के लिए लाभकारी होता है।  