Posted on Leave a comment

महोगनी कैसे बना रहा है लोगो को मालामाल , महोगनी के पौधे के बारे सम्पूर्ण जानकारी

 

mahogni-ke-podhey-ke-bare-me-african-mahogni
mahogni-ke-podhey-ke-bare-me-african-mahogni

महोगनी का वृक्ष व्यापारिक पेड़ है। इस पेड़ की लंबाई 40 से 200 फिट तक होती है लेकिन भारत में अधिकतम 60 फिट तक ही इसकी लंबाई पाई जाती है। अगर आप देखे तो विदेशों में इसकी लंबाई 200 फिट तक चली जाती है। और महोगनी में शाखाएं बहुत कम होती है केवल उपर ही शाखाएं पाई जाती है। जिससे इसकी लकड़ी काफी शानदार होती है। और इसकी मोटाई 50 इंच तक होती है। महोगनी की लकड़ी मजबूत होती है और काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है तथा इस लकड़ी पर पानी से नुकसान का कोई असर नहीं होता है।

खेती-किसानी में दिलचस्पी, और अलग नजरिया रखने वाले लोग उन सभी पेड़ पौधों से खूब मुनाफा कमा रहे हैं जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं सोचते. महोगनी के पेड़ भी कुछ इसी तरह के पेड़ हैं, जिनसे आजकल किसानों को बंपर मुनाफा हो रहा है.

महोगनी पेड़/ लकड़ी की कीमत क्या है?

अगर बात करें महोगनी की लकड़ी की तो प्रति घन फीट लकड़ी की कीमत 2000 रूपये में तक जाती है। जिससे काफी अच्छा मुनाफा किसान भाई प्राप्त कर सकते हैं। और एक Mahogany tree 40,000 से 80,000 तक का बिकता है। लेकिन यह पेड़ की वृद्धि के आधार पर निर्भर होता है।

महोगनी की लकड़ी से क्या-क्या बनाया जाता है?

जैसा Mahogany tree की लकड़ी काफी मजबूत और टिकाऊ होती है। और यह पानी में जल्दी नही सड़ती है इसलिए महोगनी की लकड़ी से नाव और पानी के जहाज बनाए जाते हैं।
महोगनी की लकड़ी से बेशकीमती फर्नीचर बनाए जाते हैं। इस लकड़ी से बने फर्नीचर काफी अच्छे और मजबूत होते हैं। इसके अलावा Mahogany की लकड़ी से सजावट की चीजें, मूर्तियां आदि भी बनाए जाते हैं।
इसकी लकड़ी से हथियारों के वेत बनाए जाते है। जिससे कि औजार को मजबूती मिलती है।
महोगनी के पेड़ से अच्छी Quality के Plywood तैयार किया जाता है।
इसके बीज और फूलों का इस्तेमाल शक्तीवर्धक दवाइयों का निर्माण करने में किया जाता है।
महोगनी की पत्तियों में औषधीय गुण होता है जिससे मुख्य रूप से कैंसर, सुगर, ब्लडप्रेशर, मधुमेह और कई अन्य रोगों की दवाइयाँ बनाने मे किया जाता है।
महोगनी पेड़ के फायदे क्या है?

अगर आप महोगनी की खेती करना चाहते हैं तो महोगनी पेड़ के फायदे के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि यह आपको 12 साल में करोड़पति बना देगा। महोगनी का पेड़ ऊपर से नीचे तक उपयोगी होता है। इससे आप काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी लकड़ी, फल, फूल व पत्तियाँ सभी से अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है।

इसके अलावा आप पेड़ो के बीच खाली ज़मीन पर दलहन या तिलहन फसल को भी उगा सकते हैं। या फिर सब्जी की खेती कर सकते हैं। इसलिए जब महोगनी के पेड़ो की रोपाई कराए तो एक सीधे लाइन में ही लगाए जिससे बीच के खाली जगह पर आसानी से कोई और खेती भी की जा सके।

ये पेड़ 12 साल में बनाएंगे करोड़पति

 

mahogni-ke-podhey-ke-bare-me-african-mahogni
mahogni-ke-podhey-ke-bare-me-african-mahogni

यह भूरे रंग की लकड़ी वाला पेड़ है, जिसकी लकड़ी और पत्तियां बाजार में बढ़िया कीमतों पर बिकती हैं. इनकी इतनी मांग है कि इससे किसान करोड़ों तक का मुनाफा कमा रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार ये महोगनी पेड़ किसानों को 12 साल में करोड़पति बन सकते हैं. ये पेड़ उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच मान में खूब अच्छी तरह विकास करता है.

इसकी लकड़ियां जल्द खराब नहीं होती हैं. यही वजह है कि बाजार में इसकी काफी मांग है. इस लकड़ी के उपयोग से जहाज, गहने, प्लाईवुड जैसे महंगे सामान बनाए जाते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस पेड़ की खेती ऐसी जगह नहीं करनी चाहिए जहां हवा का बहाव तेज हो. ऐसी जगहों पर इसके पौधों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है. इसलिए पहाड़ी प्रदेशों में इसकी खेती ना करने की सलाह दी जाती है.

मच्छरों को भगाते हैं दूर

वहीं इन पेड़ों का एक और गुण है जो स्वास्थ्य के नजरिए से भी लाभकारी है. जैसा कि हम सब जानते हैं मच्छरों से कई तरह की बीमारियां होती हैं और ये पेड़ मच्छरों को दूर भगाता है. जी हां, जहां महोगनी के पेड़ लगाए जाते हैं, उसके आसपास मच्छर और कीड़े नहीं भटकते. यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है. यही कारण है कि इसकी पत्तियों और बीजों का यूज मच्छर भगाने और कीटनाशक बनाने के लिए किया जाता है.

ऐसे में आप ये पेड़ लगाने से मच्छरों से होने वाले रोगों का शिकार होने से बच जाएंगे. इसकी पत्तियों और बीजों से बनें तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है. इसके साथ ही इसकी छाल और पत्तों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों से लड़ने के लिए किया जाता है.

किसानों के लिए कमाई का अच्छा साधन

बताया जाता है कि महोगनी के पेड़ 12 साल में तैयार होते हैं. इसके बाद इसकी लकड़ी को उपयोग में लाया जा सकता है. इसके बीज बाजार में एक हजार रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं. वहीं इसकी लकड़ी 2000 से 2200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट थोक में आसानी से मिल जाती है. ऐसे में अगर किसान इसकी बड़े पैमाने पर खेती करें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं.

 

source:- https://hi.quora.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *