
अगर आपके गमले में लगे अनार के पौधे में फल नहीं आ रहे और फूल आते है और गिर जाते हैं। तो हमारे द्वारा बताये गए इन बेहतरीन तरीके को जरूर अपनायें। अगर बताये गए तरीकों को आप आजमाते हैं तो आपका अनार का पौधा पहले से बेहतर और ज्यादा मात्रा में फल देने लगेगा।
- किसी भी पौधे के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होती है मिटटी, अगर आप सही मिटटी का चयन करते हैं तो आपका पौधा स्वस्थ रहेगा। आईये बात करते हैं अनार के पौधे की अनार के पौधे के लिए सबसे अच्छी मिट्टी बलुईदोमट मिट्टी होती है।
- अनार के पौधे में गोबर की खाद डालने से अनार का पौधा स्वस्थ रहता है और पहले से ज्यादा फल देता है। अगर गोबर की खाद ना मिल पा रही हो तो आप वर्मीकम्पोस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं।
- अनार के पौधे को उस समय पानी देना बंद कर दे जब उस पर फूल आ रहे हो। 2 से 3 दिन के अंतराल पर ही पानी देना चाहिए।
- अगर आपका अनार का पौधा फल नहीं दे रहा है तो उसके मिट्टी को बदल दे और बड़े गमले का ही उपयोग करें। क्योंकि अनार की जड़ें मूसलाजड़ें होती हैं उनको फैलाने के लिए ज्यादा जगह को आवश्यकता होती है।
- आप अपने अनार के पौधे पर सी.बिट फर्टिलाइज़र का छिड़काव कर सकते हैं। इसके छिड़काव से आपका अनार का पौधा अधिक मात्रा में फल देगा।
- आप अपने अनार के पौधे पर नीम के फर्टिलाइज़र का भी छिड़काव कर सकते हैं। नीम के फर्टिलाइज़र का छिड़काव करने से आपका अनार का पौधा कीड़े- मकोड़ो से भी बचा रहेगा और पहले से ज्यादा फल देगा। जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं।
- आप अपने अनार के पौधे की मिटटी में आलू और केले के छिलके मिलाने से आपका अनार का पौधा पहले से ज्यादा अच्छा ग्रो करेगा और अधिक फल भी देगा।
-
Kagzi Lemon Live Plant (Grafted) – High Yield Juicy Lemon Plant for Home & GardenSale!Rs.850.00Rs.499.00 -
🌿 Spider Plant (Chlorophytum comosum) – Premium Indoor Air Purifying PlantSale!Rs.1,250.00Rs.999.00 -
Bougainvillea Bonsai Plant – Live Flowering BonsaiSale!Rs.3,500.00Rs.2,150.00
नीम का फर्टिलाइज़र घर पर कैसे बनाये। एक क्लिक में जाने।
