1. सही स्थान का चयन करें ( Pick the right spot )

हमेशा बड़ी जीत को छोटे – छोटे कदम उठाने से ही जीता जा सकता है ठीक उसी प्रकार हमें अपने बगीचे की शुरुआत भी एक छोटी जगह से करनी चाहिए। आप यह भली – भांति जाँच परख लें कि आपने बागवानी के लिए जो स्थान चुना है वहां 5 – 6 घंटे की धूप आती हो, हवा का आना जाना ठीक हो और आपके द्वारा चुनी हुयी जगह पर पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए।
-
Product on sale
Tamarind Imli Live Plant (Imli ka paudha)Original price was: ₹890.00.₹650.00Current price is: ₹650.00. -
Product on sale
Desi Nimbu ka podha- Lemon Live plantOriginal price was: ₹800.00.₹249.00Current price is: ₹249.00. -
Product on sale
Grafted Mango Baramasi live plantOriginal price was: ₹1,050.00.₹549.00Current price is: ₹549.00. -
Product on sale
Dwarf coconut live plant (narial ka podha) hybrid coconut fruit plantOriginal price was: ₹1,650.00.₹999.00Current price is: ₹999.00. -
Product on sale
Bara masi mango live plant for home and garden good for potOriginal price was: ₹1,000.00.₹549.00Current price is: ₹549.00. -
Product on sale
Guava Live Plant for Home and GardenOriginal price was: ₹900.00.₹399.00Current price is: ₹399.00. -
Product on sale
Grafted Blackberry Live Plant/Jaamun ka Podha for Home and GardenOriginal price was: ₹999.00.₹849.00Current price is: ₹849.00. -
Product on sale
Lavender live plant – Chinese Lavender (Crossostephium artemisioides)Original price was: ₹750.00.₹650.00Current price is: ₹650.00. -
Product on sale
All season dwarf mango plantOriginal price was: ₹999.00.₹499.00Current price is: ₹499.00.
2. बगीचे का चयन ( Garden selection )
एक बार जब आप अपने बगीचे के लिए सही जगह का चयन कर लेते हैं तो बागवानी की आपकी यात्रा का अगला चरण यह चुनना है की आपको किस प्रकार का बगीचा चाहिए। क्या आप फूलों से भरा रंग – बिरंगा बगीचा लगाना चाहते हैं, क्या आप मीठे फलों से लदे पौधों का बगीचा लगाना चाहते हैं या फिर आप पौष्टिक तत्वों से भरी सब्जियों का बगीचा लगाना चाहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या चुनते हैं। अपने पूरे बगीचे की तस्वीर को चित्रित करने के लिए एक छोटा कदम जरूर उठायें।
3. मिट्टी पर काम करें ( Work on Soil )

पौधे हमेशा पोषक तत्वों से भरी मिटटी से लाभान्वित होते हैं। बगीचे के लिए चुने हुए स्थान की मिटटी की जाँच करें। मिटटी भुरभुरी होनी चाहिए क्योंकि कठोर मिटटी में पौधों की जड़ों को बढ़ने में मुश्किल होती है। अगर मिटटी में कंकड़ – पत्थर मौजूद हों तो उन्हें निकाल दें। मिटटी की गुणवत्ता बढ़ाना या सुधार करना उतना कठिन काम नहीं है जितना कि आप सोंचते हैं। आप मिटटी में जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं।
4. बेसिक गार्डनिंग टूल्स ( Basic Gardening Tools )
- प्रूनिंग कैंची :- यह एक ऐसा उपकरण है जो हर गार्डनर के पास होना चाहिए। यह उपकरण पौधों और झांडियों को काटने में उपयोग आता है। साथ ही साथ पौधों के मृत भाग या सूखी टहनियों को काटकर पौधों को स्वस्थ बनाये रखते हैं।
- खुर्पी या छोटी कुदाल :- आप इन उपकरणों की सहायता से मिटटी की खुदाई कर सकते हैं। पौधे लगाने के लिए गड्डे खोद सकते हैं। निराई – गुड़ाई भी कर सकते हैं।
- पानी देने के लिए उपकरण :- इस उपकरण की सहायता से आप रोज सुबह – शाम अपने प्यारे पौधों को पानी दे सकते हैं।
5. अपने पौधे चुने ( Choose your plants )
यह बागवानी का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है – अपने पौधों को चुनना। अब आप अपने पौधों को कैसे चुनेंगे। आप अपने आस – पड़ोस के बगीचों को देख सकते हैं कि उन बगीचों में किस तरह के पौधे लगे हैं या कौन से पौधे उन बगीचों की शोभा को अधिक बढ़ा रहे हैं। आप उन बगीचों के मालिकों से सलाह ले सकते हैं या फिर आप किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं जो पौधों के बारे में अच्छी जानकारी रखता हो। यह चीज आपके काम को आसान बना देती है।
6. पौधों के लिए सही स्थान चुनना ( Choosing the Right Location for Plants )

बागवानी का यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप अपने बगीचे को पौधों की कटेगरी के हिसाब से उतने हिस्से में बाँट लें और तय कर ले कि एक हिस्से में एक ही प्रकार के पौधे लगाने हैं। आप बड़े पौधों को पीछे और छोटे पौधों को आगे लगाए। कुछ लोग बिना सोचे – विचारे काम करते हैं और बगीचे को खिचड़ी बना देते हैं। जो आपको बिल्कुल नहीं करना है।
7. गार्डनिंग बेड्स ( Garden beds )

जब आप यह तय कर लें कि किस हिस्से में कौन – कौन से पौधे लगाने हैं तो आप उन हिस्सों को ईंटों या टाइल्स की सहायता से एक रूप दे दें। 1 से 1.5 फीट के गार्डेन बेड्स बना सकते हैं और ये उठे हुए बेड्स आकर्षक लगने के साथ – साथ आपके बगीचे में काम करना भी आसान बनाते हैं।
8. पौधों को लगाने का सही तरीका( Right way to plant)

पौधों को बगीचे में सही ढंग से लगाना चाहिए। अगर आप पौधे लगा रहे हैं तो उनके बीच में 1 से 2 फीट का गैप जरूर रखें और अगर आप बीच लगा रहें हैं तो आप उन बीजों को 6 – 6 इंच की दूरी पर लगाए।
9. अपने पौधों को सही ढ़ग से पानी दें ( Water your plants properly )

पौधे या बीज लगाने के बाद अब आपको उन्हें पानी देने की जरुरत है। आप जब भी अपने पौधों को पानी दें तो धीरे – धीरे देना चाहिए ताकि पानी मिटटी को 3 – 4 इंच अंदर तक नम कर सके। लेकिन ध्यान रहे आपको अपने पौधों में ओवेरवाटेरिंग नहीं करनी है। जल – जमाव पौधों को नुकसान पहुँचा सकता है। गर्मियों में आपको सुबह – शाम दोनों समय पानी डालना चाहिए।
-
Product on sale
All Season Dwarf Grafted Mango Live PlantOriginal price was: ₹1,499.00.₹849.00Current price is: ₹849.00. -
Product on sale
Cherry live plant (cherry ka paudha)Original price was: ₹1,800.00.₹999.00Current price is: ₹999.00. -
Product on sale
Dwarf anaar live plantOriginal price was: ₹999.00.₹499.00Current price is: ₹499.00. -
Product on sale
Chiku Live Plant for Home and GardenOriginal price was: ₹600.00.₹499.00Current price is: ₹499.00. -
Product on sale
Deshi papaya plantOriginal price was: ₹999.00.₹499.00Current price is: ₹499.00. -
Product on sale
Baramasi Grafted MangoOriginal price was: ₹650.00.₹499.00Current price is: ₹499.00. -
Product on sale
Black Bonsai Guava live plantOriginal price was: ₹1,400.00.₹750.00Current price is: ₹750.00. -
Product on sale
Dragon fruit live plant for potOriginal price was: ₹1,500.00.₹749.00Current price is: ₹749.00. -
Product on sale
Dashehari mango live plantOriginal price was: ₹1,450.00.₹850.00Current price is: ₹850.00.
10. जैविक उर्वरक दें ( Give organic fertilizer )

आपको हमेशा अपने पौधों को जैविक उर्वरक देना चाहिए। कभी भी रासायनिक खाद का इस्तेमाल न करें। आप जैविक उर्वरक को अपने घर से निकलने वाले कूड़े – कचरे, छिलके या चाय की पत्ती की से बना सकते हैं और अपने बगीचे में उपयोग कर सकते हैं। आप अपने बगीचे में केंचुओं को भी डाल सकते हैं। केचुएँ मिटटी को उपजाऊ बनाने वाली नेचुरल मशीन होते हैं। इनकी सहायता से आपके पौधे अच्छी ग्रोथ करेंगे।


:max_bytes(150000):strip_icc()/106422160ps-56a34a533df78cf7727cba2b.jpg)