
सेब फलों का राजा तो नहीं पर राजा से कुछ कम भी नहीं! फलों में सबसे ज्यादा खेती सेब कि की जाती है। इसके 2 बड़े कारण हैं।
- पहला तो ये की सेब को लम्बे समय तक स्टोर कर के रखा जा सकता है।
- दूसरा ये की सेब स्वास्थ्य का सबसे बड़ा खजाना है जो की जीरो कैलोरी में हमें भरपूर पौष्टिकता देता है बल्कि तो ” an apple a day keeps the doctor away” हमें पता ही है।
-
Kagzi Lemon Live Plant (Grafted) – High Yield Juicy Lemon Plant for Home & GardenSale!Rs.850.00Rs.499.00 -
🌿 Spider Plant (Chlorophytum comosum) – Premium Indoor Air Purifying PlantSale!Rs.1,250.00Rs.999.00 -
Bougainvillea Bonsai Plant – Live Flowering BonsaiSale!Rs.3,500.00Rs.2,150.00
सेब का परिचय :- सेब यूरोप के जरिये पूरी दुनिया में फैला। अंग्रेजों ने चाय की तरह ही सेब को भी भारत लाये। शुरुआत में 100 किस्मो के पौधे हिमाचल प्रदेश में लगाए गए। जो की यहाँ से शुरू होकर धीरे-धीरे पुरे हिमालय क्षेत्र में फैल गया। अब की अगर बात की जाये तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड एवं दक्षिण भारत के नीलगिरि पहाड़ियों में भी इसकी खेती होती है। हालाँकि वैज्ञानिक ये भी कहते हैं कि सेब अगर सबसे पहले पैदा हुए थे तो वो जगह थी मध्य एशियाई देश कजाखिस्तान में कहा जाता है कि आज भी वहाँ सैंकड़ों नस्ले अब भी फल-फूल रही है।
सही पौधे का चयन :- सबसे पहले तो आपको सही पौधे का चयन करना जरुरी होता है। आप अक्सर नर्सरी से पौधा लाकर लगा देते हैं और ये जानने की कोशिश भी नहीं करते की ये किस किस्म का पौधा है देशी है या ग्राफ्टेड(कलमी ) है। आपको घर के पौधे के लिए हमेशा ग्राफ्टेड पौधे ही लगाने चाहिए क्योंकि ये गमले में बहुत ही आसानी से उगाये जा सकते है और बहुत ही कम वक्त में फल देने लगते हैं।
मिटटी कैसी हो :- सेब के पौधे के लिए सबसे अच्छी मिटटी रेतीली लाल मिटटी मानी जाती है। मुख्य्तः सेब की खेती को बलुई मिटटी और दोमट मिटटी में भी देखा गया है। तो यह कहा जा सकता है की सेब को बलुई और दोमट मिटटी में भी ऊगा सकते हैं।
गमला :- अगर आप घर में सेब का पेंड गमले में लगा रहे हैं तो गमले की गहराई कम से कम 2 फ़ीट तक होनी चाहिए क्योंकि सेब की जड़ें गहराई तक जाती है।
लगाने का सही समय :- सेब को वैसे तो किसी भी जलवायु या मौसम में लगाया जा सकता है लेकिन अगर सेब को जनवरी और फरवरी के महीने में लगाना और भी अच्छा होता है।
याद रखने वाली बातें
- हमेशा रोग प्रतिरोधी पौधों का ही उपयोग करना चाहिए।
- हमेशा अच्छी जड़ प्रणाली वाले एक साल के पेड़ ही खरीदने चाहिए।
- लगाने से पहले पौधों की जड़ों को पानी में भिगो देना चाहिए।
- पौधा लगाने के बाद तुरंत पानी डाले।
- सेब के पौधे को बड़े जंगली पौधों के पास न लगाए।
- नया पौधा लगाने के बाद ग्राफ्टिंग बिंदु से लगभग 30 सेंटीमीटर ऊपर से काट देना चाहिए।
-
Kagzi Lemon Live Plant (Grafted) – High Yield Juicy Lemon Plant for Home & GardenSale!Rs.850.00Rs.499.00 -
🌿 Spider Plant (Chlorophytum comosum) – Premium Indoor Air Purifying PlantSale!Rs.1,250.00Rs.999.00 -
Bougainvillea Bonsai Plant – Live Flowering BonsaiSale!Rs.3,500.00Rs.2,150.00
