-
🌿 Spider Plant (Chlorophytum comosum) – Premium Indoor Air Purifying PlantSale!Rs.1,250.00Rs.999.00 -
Bougainvillea Bonsai Plant – Live Flowering BonsaiSale!Rs.3,500.00Rs.2,150.00 -
Bougainvillea Flowering Plant (Bogunvellia) – Live Outdoor Plant for Home, Balcony & GardenSale!Rs.749.00Rs.499.00
- अडेनियम के पौधे आमतौर पर गमलों में उगाये जाते हैं इसलिए मिटटी को सावधानी से चुना जाना चाहिए। अडेनियम मिटटी का मिश्रण अच्छी जल निकासी और वायु प्रवाह वाला होना चाहिए। Casa De Amor Organic Adenium Potting Soil एक परफेक्ट मिटटी का मिश्रण होता है।
- अडेनियम के पौधों को डेज़र्ट रोज भी कहते हैं। अतः इन पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। अडेनियम के पौधे अधिक तापमान को सहन कर सकते हैं। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में इन पौधों को थोड़ा अधिक पानी की आवश्यकता होती है।
- अडेनियम के पौधे का बढ़ने का एक क्रम होता है। जब अडेनियम का पौधा सर्दियों के दिनों को पार कर, वसंत ऋतु में आता है तो इसे हफ्ते में दो बार हल्की खाद दें। गर्मियों के दिनों में हफ्ते में एक बार हल्की खाद दें और फिर सर्दियों में इसे आराम करने दें, कोई भी खाद न डालें।
- अडेनियम के पौधे शुष्क परिस्थितियों को सहन कर सकते हैं। ये पौधे घर के वातावरण के लिए अनुकूल होते है। इनके लिए 25 डिग्री C या उससे अधिक का तापमान अच्छा रहता है। ये पूर्णतः धूप की रोशनी में बढ़ते हैं। इनके लिए सीधी धूप बेहतर होती है। खासकर जब ये बढ़ रहे होते हैं।
- आप अडेनियम को बीज से ऊगा सकते हैं। अडेनियम के बीज 25 से 35 डिग्री C तापमान पर अच्छी ग्रोथ करते हैं। तापमान को स्थिर रखने के लिए आप वार्मिंग पैड का उपयोग कर सकते हैं।
- आप अडेनियम के पौधों को किसी भी तरह के गमले में लगा सकते हैं। कई विशेषज्ञ मिट्टी के गमलों में इन्हें लगाने की सलाह देते हैं। इन्हें लगाने से पहले गमले की तली में छोटे – छोटे छेद कर लें। इससे वायु का संचरण अच्छा होता है।
- अडेनियम के पौधे में सबसे व्यापक समस्या जड़ सड़ने की होती है और यह जल भराव के कारण होता है। अतः इसके बचाव के लिए कम से कम पानी दें और जल निकासी की उचित व्यवस्था हो।
- आप अपने अडेनियम के पौधे की प्रूनिंग कर सकते हैं। अनियंत्रित विकास को काटें और जो शाखाएँ सूख रही हों उन्हें काट कर निकाल दें।
- आप अपने अडेनियम के गमले की मिटटी की समय – समय पर हल्की गुड़ाई करते रहें। खर – पतवार और घास – फूस को निकालते रहें।
- अडेनियम एक बहुत ही सुन्दर पौधा होता है। इसमें लाल रंग का फूल निकलता है। कभी – कभी इसे पाने में देर हो जाती है और यह पानी की अधिक मात्रा के कारण होता है। इसे सीमित मात्रा में पानी दें और नियमित धूप में रखें। यह आपके घर की शोभा को बढ़ाता है।
-
Alphanso Mango grafted plant – alphanso aam ka kalmi podhaSale!Rs.1,800.00Rs.1,249.00 -
Organic BOM all purpose Plant Growth Booster – 120 gram ( 12 pouch of 10 gram )Sale!Rs.499.00Rs.365.00 -
Hariman 99 apple plant – Summer Zone AppleSale!Rs.3,200.00Rs.1,250.00

