Posted on Leave a comment

गर्मियों में बगीचे की देखभाल कैसे करें।

पौधों को भी गर्मी लगती हैं तो आईये जानें इस गर्मी में कैसे अपने बगीचों को आप हरा भरा रख सकते हैं। 

जैसे-जैसे गर्मियां नजदीक आती जाती हैं, वैसे-वैसे बगीचे से प्रेम करने वालों की चिंता भी बढ़ती जाती है। उन्हें इस बात की चिंता हो जाती है कि कहीं उनके हरे-भरे पौधे सूख न जायें। उन्हें अपने बगीचे खोने का डर सताने लगता है। गर्मियों में बागबानी करना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप नये-नये बागबानी करने वालों में से एक हैं तो, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 

आपका बगीचा हमेशा सुन्दर बना रहे इसके लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। पौधे पूरी गर्मी  हरे भरे बने रहें और आपकी मेहनत सफल हो जाये, इसके लिए जानिए जरुरी टिप्स। 

1. अपने बगीचे से कीजिये थोड़ी जान-पहचान :- अगर आप नए-नए बागबान बने है तो, सबसे पहले अपने बगीचे की पहचान कर लें। पौधा लगाने की जगह, पानी का कनेक्शन, पौधे की खूबी आदि के बारे में जान लें। यह बहुत ही सिंपल टिप है जो आपको गर्मी के समय बगीचे की बागबानी करने में मदद करेगा। 

2. पौधों को तर रखें :- गर्मी के समय वातावरण पौधों से सारी नमी खींच लेता है। पौधों की जड़ों में से पानी सूख जाता है और इससे पौधों को जितना पोषण मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है तो आप सुबह 10 बजे से पहले और शाम को 4 बजे के बाद पानी डालिये। गर्मियों में यह समय बहुत अच्छा रहता है। लगातार पानी डालते रहने से पौधे हमेशा फ्रेश रहेंगे, लेकिन पौधों में पानी उनकी जरुरत के हिसाब से ही डाले। 

3. कीटनाशक का प्रयोग :- गर्मियों के दिनों में बगीचे और पेंड-पौधों को कीट से दूर रखना चाहिए। इसके लिए प्राकृतिक कीटनाशक का प्रयोग करना ठीक रहेगा। एक कीट लगा पौधा पुरे बगीचे को खराब कर सकता है।

4. पौधों को छाया में रखें :- कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सूरज की तेज धुप को नहीं सह सकते। इन पौधों को बचाने के लिए छाँव के लिए काम आने वाले कपड़ों पर कुछ पैसे खर्च कीजिये। ये आपको ऑनलाइन या फिर किसी भी बागबानी की दुकान से मिल जायेंगे। या फिर आप उन पौधों को कम धूप वाली जगह पर रख दें। 

5. मिट्टी की नमी का ख्याल रखें :- हमारे पौधों के लिए अधिक पानी भी नुकसान देह होता है। पानी को डालने से पहले मिटटी की नमी को परखें। पानी तब तक न डालें जब तक मिटटी सूखी न हो या फिर टहनियों या पत्तों पर पानी छिड़क कर छोड़ दें। 

6. स्थिर पानी नुकसान देह होता है :- पौधों के पास पानी जमा ना होने दें। चाहे वो मिटटी में हो या गमले में। यह मच्छरों को आमंत्रित करता है और साथ ही आपके प्यारे पौधे को भी आवश्यकता से अधिक पानी पहुँचाता है। 

7. खाद का उपयोग करें :- पानी के अलावा , खाद हमारे पौधे को स्वस्थ और नम बनाये रखता है, खासकर फल और फूल वाले पौधों को। आप खाद को घर पर आसानी से बना सकते हैं या फिर बाजार से खरीद कर भी ला सकते हैं। 

8. काट-छांट :- जिस तरह हमारे बालों के लिए काट-छांट बहुत जरुरी और लाभदायक होता है। इसी तरह पौधों को भी इसकी जरुरत पड़ती है। सूखे और मरे पत्तों, टहनियों और फूलों को सप्ताह में एक दिन जरूर छांटे।

9. छत पर की गयी बागवानी आपको ठंडक देगी :- अगर आप बागवानी में नौसिखिये हैं या अभी तक आपका बगीचा तैयार नहीं हुआ तो आप अपने छत से शुरुवात कीजिये। मिट्टी आपके घर को प्राकृतिक रूप से ठंडक देगी और नीचे प्लास्टिक की तह दे देने से आपका घर रिसाव से भी बचेगा।

10. मौसमी पौधे मौसम के अनुसार ढल जाते हैं :- पौधे मौसम के अनुसार बढ़ते हैं। कुछ जाड़ों में बढ़ते हैं तो कुछ गर्मियों में। आवश्यकता अनुसार पानी और खाद मिलने पर मिर्च, खीरे, बैंगन और तरबूज इस मौसम के लिए बेहतर विकल्प हैं और इन्हें हम गमलों में भी उगा सकते हैं। 

Posted on Leave a comment

पौधे की सभी बीमारियों का एक ही इलाज इसे जरूर पढ़ें

अगर आप अपने पौधों से अत्यधिक प्रेम करते हैं और उनको कीड़ो -मकोड़ो से बचाना चाहते हैं, तो इस विधि को जरूर आजमाएं। आपके पौधे ना की स्वस्थ बल्कि पहले से ज्यादा फल और फूल देंगे।

             विधि :-  सबसे पहले आपको 200 से 300 ग्राम नीम की पत्तियों को ले लेना है। 50 ग्राम कनेर की पत्तियों को ले लेना है। नीम की पत्तियां निकलने के बाद आपके पास नीम की जो शाखाएं बची होंगी उनका भी उपयोग करना है। नीम की शाखाओं को ओखली में डाल के उन्हें कुचल लेना है। अब आप एक कोई बड़ा सा बर्तन लेके उसमे एक लीटर साफ पानी डाल दें। आप नीम और कनेर की पत्तियों को अच्छी तरह साफ कर लीजिये। सबसे पहले आप एक लीटर साफ पानी वाले बर्तन में कनेर की पत्तियां डालनी हैं फिर उसके ऊपर से नीम की पत्तियां डालनी हैं और धीमी आंच में उबलने के लिए रख दीजिये। 10 मिनट बाद आपको नीम की शाखाएं लेनी हैं और उसमे डाल देनी हैं। नीम की शाखाएं डालने के बाद उसे एक से डेढ़ घंटे के लिए उबलने के लिए छोड़ दें।

             पानी उबलने के बाद उसे साफ बर्तन में छान लें। पानी छानने के बाद उसे एक बोतल में भर लें और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। पानी ठंडा होने के बाद उसे अपने घर के पौधों पे छिड़काव करें। आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।