
-
🌿 Spider Plant (Chlorophytum comosum) – Premium Indoor Air Purifying PlantSale!Rs.1,250.00Rs.999.00 -
Bougainvillea Bonsai Plant – Live Flowering BonsaiSale!Rs.3,500.00Rs.2,150.00 -
Bougainvillea Flowering Plant (Bogunvellia) – Live Outdoor Plant for Home, Balcony & GardenSale!Rs.749.00Rs.499.00
हमारे देश में व्यावसायिक रूप से अंगूर की खेती पिछले कई छः दशकों से की जा रही है आज महाराष्ट्र में सबसे अधिक जगहों पर अंगूर की खेती की जा रही है। खेती के सा-साथ लोग अंगूर की बेलों को अपने घरों में भी लगा रहे है।
तो आज हम ये बताने जा रहे है कि अंगूर के पौधे को घर में कैसे लगाए और उनसे फल कैसे प्राप्त करें।

पौधे की परख :- सबसे जरुरी बात जो है वो ये की आपने सही पौधा चुना है या नहीं। आप अगर चाहते हैं कि आपका अंगूर का पौधा जल्दी से जल्दी फल देने लगे तो आपको ग्राफ्टेड(कलमी) पौधा ही चुनना चाहिए। कलमी पौधा आपका जल्दी ही फल देने के लिए तैयार हो जाता है। अगर आप देशी अंगूर का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो आपको इसके फल खाने के लिए बहुत इंतजार करना पड़ सकता है। इसीलिए जब भी आप अंगूर का पौधा लगाए तो ग्राफ्टेड पौधा ही लगाए।
मिटटी :- अंगूर को किसी भी मिटटी में उगाया जा सकता है। लेकिन अंगूर को अगर आप रेतीली या दोमट मिटटी में लगाते हैं तो बहुत अच्छी बात है क्योंकि रेतीली और दोमट मिटटी में पानी रुकता नहीं है जो अंगूर के लिए बहुत अच्छा होता है। हो सके तो अंगूर के पौधे को चिकनी मिटटी में न ही लगाए।
गमला :- अंगूर के पौधे को जब भी लगाए मिटटी या सीमेंट के गमले में ही लगाना चाहिए और गमला 1 फिट की गहराई का होना चाहिए जिससे अंगूर की जड़े अच्छे से फैल सकें। गमले की तली में एक छोटा सा शुराक कर देना चाहिए। इससे पानी का भराव नही होता है और पौधे की जड़ें सुरक्षित रहती हैं।
खाद :- अंगूर को आप जिस मिटटी में लगाने जा रहे हों उसमे पहले आपको वर्मी कम्पोस्ट को मिला लेना चाहिए।

अंगूर के फायदे।
- अँगूर में ग्लूकोज,मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। टी.बी. कैंसर और ब्लड-इन्फेक्शन जैसी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है।
- मधुमेह से पीड़ित लोगो को अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करता है। अंगूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगो को अंगूर का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
- हाल ही की शोध में पाया गया की अंगूर के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं।
- खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।
-
🌿 Spider Plant (Chlorophytum comosum) – Premium Indoor Air Purifying PlantSale!Rs.1,250.00Rs.999.00 -
Bougainvillea Bonsai Plant – Live Flowering BonsaiSale!Rs.3,500.00Rs.2,150.00 -
Bougainvillea Flowering Plant (Bogunvellia) – Live Outdoor Plant for Home, Balcony & GardenSale!Rs.749.00Rs.499.00
